जम्मू-कश्मीर में जम्मू हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल के लिए 974 कनाल से अधिक भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को स्थानांतरित की जाएगी।
श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में कल हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय में प्रशासनिक परिसर में जम्मू के गांव राखराय पुर में 974 कैनाल से अधिक की राज्य भूमि को एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निःशुल्क स्थानांतरित करने के पक्ष में स्वीकृति दे दी है। इसमें टर्मिनल की स्थापना से हवाई यातायात को संभालने में जम्मू हवाई अड्डे की क्षमता में निःसंदेह उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे पर्यटन अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह निर्णय भारतीय विमानन क्षेत्र के विकास को महत्वपूर्ण तरीके से बढ़ावा देने की सरकार की नीति के अनुरूप है, ताकि अर्थव्यवस्था पर गुनक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।