जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। सतर्क सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। ये लोग नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जवानों द्वारा घुसपैठियों को ललकारने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलाबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया। आतंकवादी के शव से दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...