जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू आधार शिविर से रवाना किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू आधार शिविर से रवाना किया

जम्‍मू कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज सुबह जम्‍मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। उपराज्‍यपाल ने इस अवसर पर बातचीत में कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए बहुत सी सुविधाएं की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने इस बार भी सभी आवश्‍यक तैयारियां की हैं और सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने कल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक उच्च स्तरीय बैठक में वार्षिक तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

Related posts

Leave a Comment