जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। उपराज्यपाल ने इस अवसर पर बातचीत में कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए बहुत सी सुविधाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बार भी सभी आवश्यक तैयारियां की हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने कल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक उच्च स्तरीय बैठक में वार्षिक तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...