केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह और वीके सिंह के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना की। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं।
जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ जितेंद्र सिंह और जनरल वीके सिंह के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किये