जनवरी 2024 में व्यापारिक निर्यात वृद्धि में पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, लौह अयस्क, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स आदि का योगदान है
जनवरी 2024 में 8.21 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 6.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जनवरी 2023 में 7.70 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था
जनवरी 2024 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 4.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8.77 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो जनवरी 2023 में 8.41 अरब अमेरिकी डॉलर था
जनवरी 2023 में 2.11 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 9.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जनवरी 2024 में 2.30 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया
ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स उत्पादों का निर्यात जनवरी 2024 में 6.84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.13 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा, जनवरी 2023 में 2 अरब अमरीकी डालर का हुआ था
जनवरी 2024 में तंबाकू (47.32 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (26.12 प्रतिशत), मसाले (20.50 प्रतिशत), तैयार अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुओं (18.69 प्रतिशत), खली (14.66 प्रतिशत), तिलहन (11.34 प्रतिशत) और फलों एवं सब्जियों (10.61 प्रतिशत) सहित कृषि उत्पादों के निर्यात में में वृद्धि जारी रही
अप्रैल-जनवरी 2022-23 में कुल व्यापार घाटा 111.99 अरब अमरीकी डॉलर से 37.11 प्रतिशत सुधर कर अप्रैल-जनवरी 2023-24 में 70.43 अरब अमरीकी डॉलर हो गया, अप्रैल-जनवरी 2022-23 में माल व्यापार घाटा 229.37 अरब अमेरिकी डॉलर से 9.66 प्रतिशत सुधरकर अप्रैल-जनवरी 2023-24 में 207.20 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया