पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने पार्टी महासचिव उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद का प्रत्‍याशी घोषित किया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने पार्टी महासचिव उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद का प्रत्‍याशी घोषित किया है। पिछले सप्ताह हुए चुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 92 सीटें जीती हैं।

पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग – नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी ने सरकार गठन में पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार किया है।

Related posts

Leave a Comment