चीन में भारत के दूतावास ने कहा है कि चीन में स्नातकचिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों को विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा में बैठने से पहले चीन में डॉक्टरी करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। कल जारी परामर्श में भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि भारतीय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट भी पास करनी होगी।
यह परामर्श, चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक कई भारतीय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के प्रश्नों के जवाब में यह जारी किया गया है।