गृहमंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तनोट में सीमा पर्यटन विकास परियोजना की आधारशिला रखी

गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के राजस्‍थान दौरे पर हैं। जोधपुर से जैसलमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। अमित शाह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित कर रहे हैं। भाजपा के राजस्‍थान प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पुनिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉक्‍टर के0 लक्ष्‍मण सहित पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अमित शाह भाजपा के बूथ अध्‍यक्ष संकल्‍प महासम्‍मेलन को भी सम्‍बोधित कर रहे हैं।

इससे पहले आज सवेरे अमित शाह जैसलमेर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा क्षेत्र के निकट तनोट मन्दिर गये। उन्‍होंने वहां सीमा पर्यटन विकास परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना से सीमा क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं में वृद्धि होगी। गृहमंत्री ने तनोट में विजय स्‍तम्‍भ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने तनोट देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना भी की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में भारतीय सैनिकों ने तनोट के निकट स्थित लोंगेवाला सीमा चौकी पर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related posts

Leave a Comment