चीन में मूसलाधार वर्षा से हेनान प्रांत में बाढ़ आ गई है। लोगों को अपना घर छोड़कर जाने को बाध्य होना पड़ा है। सड़क पानी में डूब हैं और सार्वजनिक यातायात बाधित है। उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी हैं। खबरों के अनुसार झेंगशाउ प्रांत में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है। अब तक एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ल्योयांग सिटी में बांध में बीस मीटर तक दरार आ गई है। हेनान प्रांत में भी एक बांध के टूट जाने का खतरा है। इन इलाकों में सेना बचाव कार्यों के लिए तैनात कर दी गई है।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...