चक्रवाती तूफान मैंडूस तमिलनाडु पहुंचा, मौसम विभाग का तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई स्‍थानों पर बारिश तथा आंधी तूफान का अनुमान

चक्रवाती तूफान मैंडूस आज तड़के ममलापुरम के नजदीक उत्‍तरी तमिलनाडु तट को पार कर गया। यह तूफान कल आधी रात तटीय क्षेत्रों से टकराया था लेकिन अब थम गया है। इसके पश्चिम-उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आशंका व्‍यक्‍त की है कि इसके प्रभाव से उत्‍तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में कुछ स्‍थानों पर सामान्‍य वर्षा हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment