प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वच्‍छ और प्‍लास्टिक थैली मुक्‍त भारत बनाने के लिए देशवासियों से अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वच्‍छ और प्‍लास्टिक थैली मुक्‍त भारत बनाने के लिए देशवासियों से अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भारत को स्‍वच्‍छ बनाने में योगदान करने और प्‍लास्टिक थैलों की जगह कपड़ों के थैलों का इस्‍तेमाल करने की अपील की है। आज मन की बात कार्यक्रम की 98वीं कड़ी में उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत अभियान ने देश में जन-भागीदारी के मायने बदल दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के दुल्‍हेड़ी गांव के सफाई अभियान की चर्चा की जिसमें ग्रामीणों ने भिवानी शहर को स्‍वच्‍छता के मामले में अनुकरणीय शहर बनाने के लिए युवा स्‍वच्‍छता एवं जनसेवा समिति का गठन किया। इससे जुड़े युवा तड़के चार बजे ही भिवानी पहुंचकर शहर में अलग-अलग स्‍थानों पर सफाई अभियान चलाते थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्‍यक्‍त किया कि इस समिति से जुड़े युवा अब तक शहर से कई टन कचरा साफ कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कचरे से कंचन की अवधारणा भी स्‍वच्‍छ भारत अभियान का एक महत्‍वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिसा के केंद्रपाड़ा ज़िले की कमला मोहराना का उदाहरण दिया जो एक स्‍व-सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की महिलाएं टोकरी और मोबाइल स्‍टैंड जैसी वस्‍तुएं जैसे दूध के पाऊच और अन्‍य प्‍लास्टिक पैकिंग सामग्री से बनाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को अच्‍छी आमदनी हो रही है और स्‍वच्‍छता भी बढ़ रही है।

Related posts

Leave a Comment