चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ 9 दिसंबर की आधी रात के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा

चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ 9 दिसंबर की आधी रात के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा

चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ 9 दिसंबर की आधी रात के आसपास 70 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा।

चक्रवाती तूफान मंडूस आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ रहा है

बंगाल की खाडी के दक्षिण पश्चिम में बना चक्रवाती तूफान मंडूस पिछले तीन घंटों से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ रहा है। फिलहाल यह चेन्‍नई से लगभग छह सौ बीस किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में और कराईकल से लगभग पांच सौ तीस किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केन्द्रित है। चक्रवात मंडूस के पश्चिम उत्‍तर पश्चिम की ओर बढकर कल मध्‍यरात्रि तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र तट को पार कर जाने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment