बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण ओडिसा के कई भागों में कल से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात जवाद कमजोर पड़कर गहरे दबाव में बदल गया और उसके बाद कल शाम यह और कमजोर हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान आज दोपहर तक पुरी के समुद्र तट पहुंचेगा। इसके असर से ओडिसा के पूरे तटीय इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। राजधानी भुबनेश्वर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। ओडिसा के तट की ओर बढ़ने से तटीय जिलों में बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर अत्यधिक वर्षा की आशंका है। सभी तटीय जिलों में स्थानीय प्रशासन ने चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुरी जैसे कई जिलों में प्रशासन ने निचले और जलमग्न होने के खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। मछुआरों को आज समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...