गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में नोबेल पुरस्‍कार विजेता रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के समारोह में भाग लेंगे

गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में नोबेल पुरस्‍कार विजेता रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के समारोह में भाग लेंगे

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में नोबेल पुरस्‍कार विजेता रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के समारोह में भाग लेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार अमित शाह कोलकाता के जोडासांको ठाकुरबाडी में उनकी प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर रबीन्‍द्रनाथ टैगोर को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भारतीय भूमि पत्‍तन प्राधिकरण और उत्‍तर चौबीस परगना जिले के पेट्रापोल में एकीकृत चेकपोस्‍ट पर सीमा सुरक्षा बल की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे। दोपहर बाद गृहमंत्री फिल्‍म ल्‍युमनरीज ऑफ बंगाल रिलीज करने के साथ कोलकाता के साइंस सिटी में विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शाम को अमित शाह साइंस सिटी ऑडिटोरियम में रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में भागीदारी करेंगे। पिछले दो महीनों में अमित शाह की यह दूसरी पश्चिम बंगाल यात्रा होगी।

Related posts

Leave a Comment