हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने IPS प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, ”75 साल में यहां से निकले हुए IPS अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और आंतरिक सलामती को मज़बूत करने के लिए एक यशस्वी इतिहास का निर्माण किया है। आप लोगों की ये ज़िम्मेदारी है कि इस इतिहास को आगे लेकर जाएं। इस बैच के 175 प्रशिक्षु अधिकारियों में 34 महिला अधिकारी भी इसका हिस्सा बनी हैं जो अब तक का सबसे बड़ा महिला भागीदारी का उदाहरण है।”
गृह मंत्री अमित शाह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए