जम्मू कश्मीर में कल जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर के आर एस पुरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजर ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी की। गोलीबारी लगभग रात आठ बजे शुरू हुई और सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसका प्रभावी जवाब दिया। क्षेत्र के निवासी सुरक्षित स्थानों पर चले गए और जीरो लाइन पर स्थित गांवों के निवासियों को आर एस पुरा, बिशनाह और जम्मू की ओर जाते देखा गया। स्थानीय प्रशासन ने निवासियों के लिए स्कूलों और पंचायत घरों को आश्रय स्थल बना दिया हैं। भारतीय सैनिकों और पाकिस्तानी सेना के बीच 2021 में हुए समझौते के बाद संघर्ष विराम का पहली बार उल्लंघन हुआ है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...