एशियाई पैरा खेलों में 22 स्वर्ण, 27 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ भारत को कुल 92 पदक

चीन के हांगचोओ में एशियाई पैरा गेम्‍स में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 92 पदक जीतकर पद‍क तालिका में आठवें स्‍थान पर पहुंच गया है। इसमें 22 स्‍वर्ण, 27 रजत और 43 कांस्‍य पदक शामिल हैं। भारत ने 2018 के एशियाई पैरा गेम्‍स में 72 पदक जीते थे। पुरूषों की एफ-46 शॉट पुट स्‍पर्धा में सचिन ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्‍वर्ण और रोहित कुमार ने कांस्‍य पदक जीता। शीतल देवी और राकेश कुमार ने ओपन मिक्‍सड कंपाउंड तीरंदाजी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हांगचोओ में एशियाई पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत के पैरा-एथलीटों को बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पैरा-एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन आगामी एथलीटों के लिए प्रेरणादायी होगा।

Related posts

Leave a Comment