गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्‍ली में इंटरपोल महासभा की 90वीं बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्‍ली में इंटरपोल महासभा की 90वीं बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए इंटरपोल आवश्यक है। उन्होंने आतंकवाद की वैश्विक परिभाषा की जरूरत पर जोर दिया और आतंकवाद को मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन बताया। अमित शाह ने आज नई दिल्ली में इंटरपोल महासभा के 90वें सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने इंटरपोल को आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ वास्तविक समय सूचना-कार्रवाई नेटवर्क स्थापित करने के लिए कहा। अमित शाह ने कहा कि भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़ा रहा है। अमित शाह ने कहा कि सरकार ने बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए भारतीय साइबर फोरेंसिक केंद्र का गठन किया है। उन्‍होंने कहा कि भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है और यह संगठन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment