गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ ब्रू समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक में ब्रू समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा की। जनवरी 2020 में ब्रू समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद मिजोरम से विस्थापित ब्रू समुदाय के लोगों को त्रिपुरा में बसाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। समझौते में प्रत्येक परिवार के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज का प्रावधान किया गया है। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पुर्नवासित ब्रू परिवारों को त्रिपुरा के स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र, अनसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment