गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार देश में, विशेषतौर पर पंजाब से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि एक महीने के भीतर अमृतसर में स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो – एनसीबी का एक कार्यालय खोला जाएगा। अमित शाह गुरदासपुर में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के देशव्यापी अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समूचे पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब में कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। ये 9 साल एक प्रकार से देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर से लिखे जाने वाले 9 साल हैं। आज दुनिया में भारत की पहचान दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में होती है। PM मोदी ने 9 साल में गरीब कल्याण के माध्यम से 60 करोड़ गरीबों को एक नया आशा भरा जीवन देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने राज्‍य सरकार को 2014 से 2023 तक दो लाख 21 हजार करोड़ रुपये दिए, जबकि कांग्रेस के दस साल के शासन में राज्‍य को केवल 46 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरूओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता किसान जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है।

Related posts

Leave a Comment