जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अश्मुजी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक कमांडर मारा गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के वहां मौजूद होने का सुराग मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद हिजबुल कमांडर मुदस्सिर अहमद वागे मारा गया।
सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर-ए-तइयबा के नेटवर्क का पर्दाफाश कर पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती छानबीन से पता चला है कि यह मॉडयूल एक स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था तथा हथियार और विस्फोटकों की खरीद और परिवहन में शामिल था। यह नेटवर्क पाकिस्तान स्थित संचालकों के इशारे पर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। पकड़े गये आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।