केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कच्छ के गांधीधाम में इफको नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी। अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उनका कच्छ और गांधीनगर जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।
आज दोपहर में अमित शाह कोटेश्वर में बीएसएफ के मूरिंग प्लेस की आधारशिला भी रखेंगे और इसके बाद कच्छ में हरामी नाला में नवनिर्मित चिड़ियामोड़ बायरबेट लिंक रोड और ओपी टॉवर सहित बीएसएफ की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। अमित शाह हरामिनाला क्षेत्र का भी दौरा करेंगे और शाम को वह भुज जेल में ट्रांसफॉर्मेशन@75 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
