गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति और चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। उत्तराखंड में तेज़ वर्षा से भारी तबाही हुई है। श्री शाह कल देहरादून पहुंचे थे। कल शाम देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह आज राज्य के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। उसके बाद केन्द्रीय मंत्री देहरादून के जलग्रहण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे जिसमें शाह बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि भारी बारिश से राज्य में मृतकों का आंकड़ा 52 हो गया है जबकि पांच अभी भी लापता हैं। भारी बारिश से कुमाऊ मंडल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां सबसे अधिक 49 मौतें हुई हैं। राज्य में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और राज्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ कल नैनीताल जिले के बारिश प्रभावित रामगढ़ का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...