चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88% मतदान दर्ज़ किया गया है। दोपहर 3 बजे तक 48.48% मतदान दर्ज हुआ था। पहले चरण के समापन के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT को सील किया।
इस चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर वोट डाले गए। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, दर्शना बेन जरदोश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और कांग्रेस नेता परेश धनानी ने मतदान किया। पहले चरण के मतदान के लिए कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 14 पूर्व मंत्री शामिल हैं।
