गुजरात के भरूच जिले में आज सुबह एक रसायन कारखाने में हुए विस्फोट में छह मजदूरों की मौत हो गई। ये कारखाना अहमदाबाद से लगभग 235 किलोमीटर दूर दाहेज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। ये मजदूर जिस समय एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया और फैक्ट्री में आग लग गई। भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री ने भरूच की एक फैक्ट्री में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।