झारखण्‍ड में त्रिकुट रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मौत, कई श्रद्धालु रोपवे में फंसे हुए

झारखण्‍ड में देवघर जिला मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर त्रिकुट रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि कई श्रद्धालु रोपवे में फंसे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए सेना, वायुसेना, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और स्‍थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से सुबह से ही बचाव कार्य में लगे हैं। फंसे हुए लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर से निकाला जा रहा है। उपायुक्‍त मंजुनाथ भजन्‍तरि और पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्‍द्र लाट घटनास्‍थल पर मौजूद हैं। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने बताया कि बचाव और राहत कार्य युद्धस्‍तर पर चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment