खेल मंत्रालय ने निगरानी समिति के कामकाज संभालने तक कुश्‍ती महासंघ की सारी गतिविधियां निलंबित की

खेल मंत्रालय ने निगरानी समिति के कामकाज संभालने तक कुश्‍ती महासंघ की सारी गतिविधियां निलंबित की

सरकार ने भारतीय कुश्ती परिसंघ के कामकाज पर नज़र रखने के लिए निगरानी समिति की नियुक्ति होने तक परिसंघ के सभी कार्यों को स्‍थगित कर दिया है। इनमें रैंकिंग प्रतिस्‍पर्धा को स्‍थगित किया जाना और प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्‍क की वापसी शामिल हैं। सरकार परिसंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर को पहले ही निलंबित कर चुकी है। निगरानी समिति परिसंघ की कार्यकारी समिति पर लगाए गए आरोपों की जांच करेगी और परिसंघ का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित किया।

यह घोषणा 20 जनवरी को सरकार द्वारा एक निरीक्षण समिति नियुक्त करने के निर्णय के बाद की गई है जो WFI की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालेगी। साथ ही WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment