भारत की G20 अध्यक्षता में बिजनेस-20 की बैठक आज गांधीनगर में शुरू होगी

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज बिज़नेस-20 की स्थापना बैठक हो रही है। जी-20 समूह के वर्तमान अध्‍यक्ष के तौर पर भारत में जो कार्यक्रम निर्धारित हैं, बिजनेस-20 उसी का हिस्सा है। बैठक में नीतिगत सिफारिशें तैयार की जाएंगी, जिन्‍हें शीर्ष नेतृत्व की बैठक से पूर्व, जी-20 को सौंपा जाएगा। गुजरात में जी-20 से जुड़े पंद्रह आयोजन होने हैं और आज की बिज़नेस-20 बैठक इस कड़ी में पहला आयोजन है। बैठक का औपचारिक उद्घाटन कल होगा। इस अवसर पर कुछ केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में जी-20 देशों के डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment