केंद्रीय शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब हालत को देखते हुए जम्मू आधार शिविर से लेकर बालतल और पहलगाम दोनों आधार शिविरों से वार्षिक अमरनाथ जी यात्रा आज दूसरे दिन भी स्थगित है। यात्रियों के नए जत्थे को जम्मू आधार शिविर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। दो सौ 75 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रामबन सेक्टर में चार स्थानों पर चट्टानों के गिरने और भूस्खलन के कारण मेहद और कैफेटेरिया मोड क्षेत्र शुक्रवार रात से बंद है। खराब मौसम के कारण कल चार हजार छह सौ श्रद्धालुओं को चन्द्रकोट में रामबन यात्री निवास शिविर में ठहराया गया है। राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर करीब पांच सौ वाहन फंसे हुए हैं और यातायात अधिकारियों ने लोगों को राजमार्ग पर न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने यात्रा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा है। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14464, जम्मू के लिए टोल फ्री नंबर 18001807198 और श्रीनगर के लिए 18001807199 पर संपर्क किया जा सकता है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...