क्षिण पश्चिमी मॉनसून के दौरान हुई भारी वर्षा के कारण देश में कच्‍चे कोयले का उत्‍पादन प्रभावित हुआ: कोयला मंत्री

कोयला मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के दौरान हुई भारी वर्षा के कारण देश में कच्‍चे कोयले का उत्‍पादन प्रभावित हुआ है। आज राज्‍यसभा में एक लिखित जवाब में उन्‍होंने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगानेरी कोलरीज जैसे बडे घरेलू कोयला सप्‍लायर्स के कोयला क्षेत्रों में बाढ के कारण उत्‍पादन में थोडी कमी आई है। उन्‍होंने कहा कि इस मौसम के दौरान वर्षा के कारण कोयले के लदान तथा ढुलाई पर भी प्रभाव पडा है।

Related posts

Leave a Comment