क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

न्यूजीलैंड में आज क्रिस्टोफर लक्सन को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। गवर्नर-जनरल सिंडी कीरो ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की। पिछले महीने हुए चुनाव के बाद क्रिस्टोफर लक्सन की पार्टी और दो छोटी पार्टियों के बीच शुक्रवार को एक उनके नेतृत्व में गठबंधन बना है। गठबंधन के समझौते के अंतर्गत क्रिस्टोफर लक्सन ने सार्वजनिक सेवाओं में 6.5 प्रतिशत की कटौती सहित, कर कटौती और सरकारी अधिकारियों में कमी करने का वायदा किया है।

शपथ ग्रहण के बाद क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे कल अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक करेंगे और 100 की योजना को शीघ्र ही अंतिम रूप देंगे।

Related posts

Leave a Comment