अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दुबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दुबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस सप्ताह दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। अमेरिका के एक अधिकारी के अनुसार व्हाइट हाउस से जारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बताया गया है कि जो बाइडेन इस दौरान अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और नेशनल ट्री लाइटिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दुबई शिखर बैठक में कई देशों ने कोयला, तेल और गैस जैसी कार्बन उत्सर्जित करने वाली वस्तुओं को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने के समझौते पर जोर देने की योजना तैयार की है। शिखर सम्मेलन का एक अन्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में दुनिया के सबसे कमजोर देशों की सहायता के लिए अधिक धन जुटाना है।

Related posts

Leave a Comment