क्रिकेट विश्‍व कप में आज भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से

क्रिकेट विश्‍व कप में आज भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से

आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप में आज लखनऊ में भारत का सामना इंग्‍लैड से होगा मैच दोपहर बाद 2 बजे से इकाना स्‍टेडियम में खेला जाएगा। मैच को देखते हुए यातायात के लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए है। कई जगह प्रतिबंध लगाए गए और मार्ग में बदलाव किया गया है। शहीद पथ वाहनों के लिए खुला रहेगा जबकि ऑटो रिक्‍शा और ई-रिक्‍शा की आवाजाही इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगी।

टूर्नामेंट में कल ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया। एक अन्‍य मुकाबले में, नीदरलैंड्स ने बांग्‍लादेश को 87 रन से पराजित किया।

Related posts

Leave a Comment