मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हरा दिया है। भारत की ओर से आदित्य ललागे, अमनदीप लाकडा और रोहित ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत पूल बी में पहले पायदान पर पहुंच गया है।
भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 3-3 से ड्रॉ खेला था। पूल बी में कल भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।