क्रिकेट विश्व कप में कल पुणे के एम.सी.ए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए और न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 358 रन का लक्ष्य दिया।
आज भारत और श्रीलंका का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
