केरल विस्फोट: गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

केरल विस्फोट: गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

केरल के कलामासेरी में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा में पिछले रविवार को हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एकमात्र आरोपी डोमिनिक मार्टिन को कल शाम एर्नाकुलम की एक अदालत ने इस महीने की 29 तारीख तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डोमिनिक मार्टिन ने कलामासेरी के एक कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के दौरान बम विस्फोट करने के कुछ घंटों बाद त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment