केरल में मूसलाधार वर्षा और तेज हवाएं जारी हैं। लगातार हो रही वर्षा से पूरे राज्य में व्यापक नुकसान की खबर है। केरल के मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में तेज वर्षा हो रही है। राज्य के मौसम विभाग ने आज एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य भर के बांधों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर चेरुथोनी, मुझियार और पेरिंगलकुथु सहित सात बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश जारी रहने पर मुल्लापेरियार के द्वार आज खोले जा सकते हैं। कोल्लम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई और इन जिलों में व्यापक नुकसान की खबर है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...