केरल: मलप्पुरम के तनूर में नाव पलटने से अब तक 21 लोगों की मृत्यु

केरल: मलप्पुरम के तनूर में नाव पलटने से अब तक 21 लोगों की मृत्यु

केरल: मलप्पुरम के तनूर में नाव पलटने से अब तक 21 लोगों की मृत्यु हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे। अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर को बुलाया गया है।

हादसे के शिकार कई लोगों को क्षेत्र के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नाव मुहाना के पास शाम 7 बजे के आसपास पलट गई, जहां पूरपुझा नदी अरब सागर में मिलती है। दो डेक वाली नाव में तय सीमा से अधिक यात्री सवार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment