केरल के दक्षिणी और मध्‍य भागों में मूसलाधार वर्षा जारी, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

केरल में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर पर बने चक्रवाती कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में वर्षा हो रही है। इससे मध्‍य और दक्षिणी केरल सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं।

पर्वतीय और निचले इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। तेज वर्षा के कारण अधिकांश इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है। कोल्‍लम में एमसी रोड, अलुवा सिटी, पट्टनमतिट्टा, पंदलम आदि में बड़े पैमाने पर बाढ़ का पानी घुस गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य में आज और कल तेज वर्षा होगी। एर्नाकुलम, इडुक्‍की और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से आज इडुक्की बांध खोला जाएगा। भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों और नदियों के आसपास वाले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

केरल में 13 बांधों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। आज दोपहर इडुक्‍की जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा। मुल्‍लापेरियार बांध का जलस्‍तर सुबह नौ बजे एक सौ चालीस फीट पर पहुंच गया था, जिसके बाद तमिलनाडु ने इसका पानी छोड़ने की संभावना के बारे में पहली चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के नौ जिलों में तेज और बहुत तेज वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment