केरल के दक्षिणी और मध्य भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अरब सागर में बने दबाव के कारण केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जनता से आने वाले 24 घंटों के लिए अतिरिक्त सतर्क रहने का आग्रह किया है। पांच जिलों कोट्टायम, एर्णाकुलम, पथानामथिट्टा, त्रिशूर और इडुक्की में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी और मध्य केरल के निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई इलाकों में बिजली तथा यातायात काफी प्रभावित है। भूस्खलन और समुद्री कटाव की संभावना वाले क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों जाने से बचने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें राज्य में तैनात की गई हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों में चौबीस घंटे काम करने वाले नियंत्रण कक्ष तथा राहत शिविर खोले गए हैं।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...