केरल के उत्तरी भागों में लगातार वर्षा हो रही है। तिरुवनंतपुरम में व्यापक नुकसान की खबर है। केरल लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वर्षा के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण बड़े पैमाने पर खेती को नुकसान हुआ है। नेय्यर में जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम में सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम में आज और कल होने वाली पीएससी परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। कोट्टायम में बाढ़ से प्रभावित जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज केरल तट पर ऊंची लहरों और तूफान का अनुमान जताया है।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...