केन्द्रीय उपभोक्ता सुरक्षा प्राधिकरण ने गुमराह करने वाले विज्ञापन और अनुचित व्यापार तरीकों के लिए खान स्टडी ग्रुप पर पांच लाख रुपये जुर्माना किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला देशभर में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद कई आईएएस कोचिंग संस्थान सफल उम्मीदवारों को अपने विद्यार्थी बताते हुए विज्ञापन देते हैं। खान स्टडी ग्रुप ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि कुल चयनित नौ सौ तैंतीस विद्यार्थियों में से छह सौ तैंतीस उसके समूह से हैं। ग्रुप ने यह भी दावा किया था कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2022 के शीर्ष पांच सफल उम्मीदवार उसके ग्रुप से हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...