राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार के सभी मंत्री क्षेत्र में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री खासकर दिल्ली के सीमावर्ती इलाकें का दौरा करेंगे। मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर स्थिर बना हुआ है। गोपाल राय ने कहा कि पिछले 10 दिनों में उत्तर भारत में हवा की गति काफी धीमी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में प्रदूषण के कण वायुमंडल में फैलने की बजाय निचलें स्तर पर ही बने हुए है। इसलिए वाहन, धूल और पराली के जलने से होने वाले प्रदूषण ही हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है और दिल्ली सरकार इस पर नियंत्रण के लिए लगातार काम कर रही है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...