मध्य प्रदेश में NH 75E के रीवा-सीधी खंड पर दोहरी सुरंग सहित चुरहट बाईपास पर काम लगभग पूरा: नितिन गडकरी

मध्य प्रदेश में NH 75E के रीवा-सीधी खंड पर दोहरी सुरंग सहित चुरहट बाईपास पर काम लगभग पूरा: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में एनएच 75ई के रीवा-सीधी खंड पर दोहरी सुरंग सहित चुरहट बाईपास पर काम लगभग पूरा हो गया है।

नितिन गडकरी ने कहा कि सतत विकास के दृष्टिकोण से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए और मनुष्य, प्रकृति और वन्यजीवों के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को सुनिश्चित करते हुए, इस बाईपास में दोरही सुरंग है जिसके परिणामस्वरूप जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही में बिना किसी हस्तक्षेप के होगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन के परिणामस्वरूप ‘व्हाइट टाइगर मोहन’ के प्राकृतिक आवास को बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि उचित संख्या में अंडरपास सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करेंगे और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरंग के निर्माण से मोहनिया घाट पर यातायात की बाधा कम होगी और आवागमन सुगम होगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि ट्विन ट्यूब टनल के निर्माण से रीवा से सीधी के बीच की दूरी में सुधार के साथ लगभग 7 किमी की दूरी कम हो गई है, जिससे यात्रा के समय में भी 45 मिनट की कमी आएगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि नए भारत को स्थिरता के साथ बदलना प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे सुशासन की पहचान है।

Related posts

Leave a Comment