केंद्रीय मंत्री ने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्‍वरूपों को ग्रहण किया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर अफगानिस्तान के काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्‍वरूपों को ग्रहण किया। ट्वीट संदेश में श्री पुरी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा का अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री पुरी ने इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगानिस्‍जान में शेष बचे भारतीयों को स्‍वदेश लाने के सभी प्रबंध किये जा रहे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि काबुल से निकाले गए 25 भारतीयों सहित 78 लोग आज सुबह ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंचे।

Related posts

Leave a Comment