केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पटियाला हिंसा पर पंजाब सरकार की आलोचना की

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पटियाला हिंसा पर पंजाब सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि वे राज्य के बाहर अधिक समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भी आम आदमी पार्टी की मंशा और क्षमताओं पर सवाल उठाए गए थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पंजाब में शांति और भाईचारा चाहती है।

Related posts

Leave a Comment