केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने तेलंगाना में मेडिसिन्‍स फ्रॉम द स्‍काई योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने तेलंगाना में मेडिसिन्‍स फ्रॉम द स्‍काई योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने तेलंगाना के विकराबाद में मेडिसिन्‍स फ्रॉम द स्‍काई योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत वैक्‍सीन और अन्‍य औषधियां ड्रोन के जरिये प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। देश में अपनी किस्‍म की इस पहली परियोजना में ड्रोन के इस्‍तेमाल से पांच सौ मीटर के सामान्‍य दृष्टिमार्ग से आगे तक औषधियां पहुंचाने की संभावना का पता लगाया जाएगा। पहली खेप में परियोजना के सहयोगी भागीदार ब्‍लू डार्ट एक्‍सप्रेस द्वारा निर्मित स्‍काईएयर मोबिलिटी के जरिये पांच किलोग्राम वैक्‍सीन का पैकेट तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंचाया गया।

इस अवसर पर तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारक रामाराव ने कहा कि जीवन रक्षी दवाएं, टीकें और खून आसानी से बिना किसी अड़चन के निश्चित स्‍थान पर भेजा जा सकता है। मेडिसिन्‍स फ्रॉम द स्‍काई योजना तेलंगाना सरकार की पहल पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्‍व आर्थिक मंच, नीति आयोग, हैल्‍थनैट ग्‍लोबल के सहयोग से चलाई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment