केंद्र सरकार ने राज्यों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में पाए गए कोविड के नए वेरिएंट के प्रति सतर्क किया

केन्‍द्र ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका और दो अन्‍य देशों में मिले कोविड के नए स्वरूप के प्रति सतर्क किया है। बोत्‍सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग में कोविड के नए स्वरूप का पता चला है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोरोना वायरस का परिवर्तित रूप है।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देश में एक अरब 20 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। अभी तक कुल मिलाकर एक अरब 20 करोड़ 17 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 74 लाख 59 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।

Related posts

Leave a Comment