केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दो जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने न्यायालय को सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। राज्य में नामित विरोध स्थलों के बारे में भी न्यायालय को जानकारी दी गई।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और उद्देश्य, चर्चा के माध्यम से मुद्दे को हल करना है। उन्होंने कहा कि किसान संघ से विचार-विमर्श किया गया है और वे भी बातचीत में शामिल होने के इच्छुक हैं। बैठक के लिए तीन केंद्रीय मंत्री आज शाम चंडीगढ़ जायेंगे। इन जनहित याचिकाओं पर अगली सुनवाई सोमवार होगी।